दिल्‍ली : देश विरोधी ताकतों के खिलाफ भारत सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। जम्‍मू-कश्‍मीर में भारत के खिलाफ सोशल मीडिया पर प्रोपेगेंडा फैलाने के आरापे में सरकार ने जम्‍मू-कश्‍मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी सहित आठ लोगों के ट्वीटर अकाउंट बंद कर दिए हैं। ये अकाउंट जम्‍मू-कश्‍मीर में धारा 370 पर भारत सरकार के खिलाफ अभियान चलाने में जुटे हुए हैं। जिन आठ लोगों के अकाउंट बंद हुए हैं गिलानी के अलावा मधिहा शकील खान, अरशद शरीफ, मैरी स्‍कली, और रियाज खान के नाम शामिल हैं।