दिल्‍ली : जम्‍मू-कश्‍मीर से आर्टिकल 370 और 35 एक हटाए जाने के बाद भारत-पाकिस्‍तान के बीच तनाव की स्थिति है। इस बीच पाकिस्‍तान से एक अच्‍छी खबर आई है।  पाकिस्तान सरकार का कहना है कि यदि कोई भारतीय  पाकिस्तान में फंसा है तो पाक सरकार उन्हें अपने वतन जाने की सुविधा देने के लिए तैयार है। 
 बता दें कि इसी महीने धारा 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्‍तान  ने न केवल बाघा-अटारी रेल सेवा बंद कर दी है। बल्कि, दिल्‍ली-लाहौर बस और थार एक्‍सप्रेस बंद करने के साथ ही सभी तरह व्‍यापारिक रिश्‍ते भी खत्‍म कर लिया है। इस बीच पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैसल ने ट्वीट कर कहा है कि  पाकिस्‍तान में फंसे भारतीय नागरिक वाघा सीमा के रास्‍ते पैदल अपने वतन वापस जा सकते हैं। दोनों देशों के बीच पैदा हुए तनाव के बावजूद अटारी-वाघा सीमा के दरवाजे खुले हैं।