
रजनीश मिश्र, गाजीपुर : नारी सम्मान और नारी हित की बात करने वाले भारतीय जनता पार्टी के ही उन्नाव के विधायक कुलदीप सेंगर पर करीब दो वर्ष पहले उन्नाव की एक लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीडि़ता ने उस समय मिडिया के सामने बयान दिया था कि जब उसके पिता उसे बचाने गए तो विधायक के साथियों ने उनको पीट-पीटकर मार डाला। जब सियासत गरमाई तो बीजेपी ने कुलदीप सेंगर को पार्टी से निलंबित कर दिया था। हलांकि भारी दबाव व पुलिस कार्रवाई के बाद सेंगर को जेल भेज दिया गया था फिर भी उनकी पार्टी सदस्यता बर्करार रही।
2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी नारी सम्मान और नारी हित कि बात करने से ही सत्ता में आई थी। और उसके कुछ महीने बाद ही उन्नाव के विधायक पर रेप का आरोप लगा। इस घटना के बाद प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की जमकर किरकिरी हुई। जेल में बंद सेंगर जानता था की जेल से वह आसानी से छूट जायेगा तभी तो बीजेपी ने उपर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की।
उल्लेखनीय है कि उन्नाव के बीजेपी विधायक को बसपा सुप्रीमो मायावती ने कभी अपने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब सवाल यह उठता है कि सुशासन की बात करने वाले बीजेपी के पार्टी नेतृत्व ऐसे लोगों को पार्टी में क्यों लिया। लेकिन इससे भी बड़ी बात यह कि उसे एमएलए का टिकट भी दे दिया ।
कोरम पूरा किया है यूपी सरकार ने
हालांकि इस संबंध में गाजीपुर जिले के लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो सुशासन की बात करते हैं। और उन्हीं के विधायक ने ऐसा कृत्य किया कि पार्टीशर्मसार हो रही है। मुख्यमंत्री ने कार्यवाही के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा किया। इनको तो सीबीआई जांच कोर्ट के आदेश से पहले करा देना चाहिए
विधायक के साथ खड़ा था शासन
भाजपा पर आरोप लग रहे हैं कि 4 जून 2017 को हुए उन्नाव रेप कांड के बाद शासन के लोग उन्नाव विधायक सेंगर के बारे मे सब कुछ जानते हुए भी उनके साथ खड़ी थी। तभी तो 15 महीने बाद आज तक सेंगर के खिलाफ कोई उचित करवाई नहीं हुई। जिसका नतीजा पीड़िता के चाची को भुगतना पड़ा जिससे भाजपा नेतृत्व को सूबे से दिल्ली तक काफी फजीहत झेलनी पड़ी और आनन-फानन में सीबीआई जांच का आदेश देना पड़ा।
बसपा से निष्कासित है सेंगर
पार्टी के जिला सचिव ने कहा कि सेंगर को पार्टी दो साल पहले ही निलंबित कर दिया गया था । कुलदीप सेंगर बीजेपी के कोई पुराने नेता नहीं थे। इससे पहले मायावती ने इन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था ।
हमारी पार्टी हमेशा महिलाओं का सम्मान करती है
इसी सवाल के जवाब में गाजीपुर के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का कहना था कि हमारी पार्टी महिलाओं का सम्मान हमेशा करती है कुछ लोगों की वजह से सभी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। जब मीडिया ने पूछा कि सेंगर पर कार दुर्घटना में दुष्कर्म पीडि़ता को मारने की साजिश रचने का भी आरोप लगा है। इसपर उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच चल रही है। दोषी पाए जाने पर कुलदीप सेंगर और उनके साथियों पर कानून सख्त कार्रवाई करेगी चाहे वह पार्टी के नेता हो या कोई और। उनका कहना था कि विपक्ष का तो काम ही है आरोप लगाना।