लुधियाना : श्री राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट रजि के समस्त ट्रस्टी एवं श्री राधाकृष्ण मंदिर महिला संकीर्तन मंडली एवं लोगों के सहयोग से न्यू कृष्णा नगर जस्सियाँ रोड ज्वाला सिंह चौंक हैबोवाल रोड की तरफ से चल रहे श्रीमद भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ में हर रोज पंडित राकेश तिवारी मुख्य यजमान से सुबह 7 बजे से 8 बजे तक विधि विधान से पूजा करवाते हैं। आज पांचवे दिन कथाव्यास अमरदेव तिवारी श्रीधाम अयोध्या वाले ने श्रीकृष्ण लीला और गोवर्धन का वर्णन किया। उसके बाद आरती करके प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पवन गर्ग, हेमंत तिवारी, बालकराम शर्मा, भीमसेन डग्गा, विनोद शर्मा, फतेहचंद शर्मा, अशोक चौधरी, प्रीतपाल मौदगिल, सुखदेव शर्मा, सुनील गोयल, सुरेंदर शर्मा, जगदीश कपूर, जनकराज शर्मा आदि लोग मौजूद हुए।
