छपरा : बिहार में सुशासन बाबू नीतिश कुमार लाख दावे कर लें, लेकिन आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताबड़तोड़ हो रही हत्‍या और मॉबलिंचिंग की घटनाओं से ऐसा लग रहा है अपराधियों के मन में पुलिस प्रशासन का तनिक भी भय नहीं है। 
     मामले के अनुसार छपरा जिले के थाना क्षेत्र कटसा के पास बुधवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक को गंभीर हालत में उसके परिजनों ने युवक को पीएमसीएच दाखिल करवाया था। जहां दो दिन से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे युवक की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई।
    इस संबंध में थाना कटसा के प्रभारी का कहना है कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है। जल्‍द ही उन्‍हें काबू कर लिया जाएगा।