सांकेतिक फोओ।
दिल्‍ली : आज से यातायात नियमों की अनदेखी करना आप को भारी पड़ सकता है। इसलिए अपनी आदते सुधारिए और सड़क निमयों को पालन करें। क्‍योंकि एक सितंबर रविवार से बहुत कुछ बदल गया है।  मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम लागू हो गया है। इसके बाद बाद आपको यातायात नियमों के उल्लंघन पर भारी-भरकम जुर्माना चुकाना होगा। ई-वॉलेट के लिए केवाईसी भी कराना जरूरी है, नहीं तो आपका वॉलेट बंद कर दिया जाएगा।.
मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम लागू हो चुका है।  अब शराब पीकर गाड़ी चलाने, ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग आदि में कई गुना अधिक जुर्माना देना होगा। इसके साथ ही सरकार ने ऐसे लोगों को राहत भी पहुंचाई जो ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं। ऐसे लोग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए देश में कहीं से भी आवेदन कर सकेंगे। सड़क निर्माण में गड़बड़ी के कारण हादसे पर ठेकेदार और कंपनी पर भी जुर्माना लगेगा।
यही नही आयकर रिर्टन देर से भरने पर भारी भरकम जुर्माने का प्रवधान भी किया है। इसके साथ 31 अगस्त तक केवाईसी पूरा न कर पाने की स्थिति में आपका पेटीएम, गूगल पे, फोन पे और अन्य मोबाइल वॉलेट बंद भी हो सकते हैं। ऑनलाइन रेलवे टिकट की बुकिंग पर अब 20 रुपए का सर्विस चार्ज भी देना होगा। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अब ज्‍यादा भागदौड़ की भी जरूरत नहीं है।  15 दिन में बैंक को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करना होगा। इसके लिए केंद्र सरकार बैंको को निर्देश जारी कर चुकी है।