रजनीश कुमार मिश्र(बाराचवर): बाराचवर बिद्युत उपकेंद्र से सपलाई नहीं होने से करीब पच्चास गांवो के लोग इस भीषण गर्मी व उमस से परेशान है ।प्राप्त सुचना के अनुसार बाराचवर बिद्युत उपकेंद्र
आज से करीब तीन दिन पहले केबल फाल्ट होने के वजह से बंन्द हो गया था ।लेकिन प्राइबेट लाईन मैनो के वजह से काफी जद्दोजहद के बाद फाल्ट ठीक हो गया ।लेकिन जैसे ही सप्लाई चालू हुई वैसे ही इनकमिंग फाल्ट हो गया ।जीसके वजह से करीब पच्चास से साठ गांव प्रभावित हो गये उपभोक्ताओं ने बताया कि सपलाई नहीं होने से इस भीषण गर्मी व उमस मे जीना हराम हो गया है । वहीं किसानों ने बताया की बीजली न आने के वजह से खेतों मे पानी भी नहीं चल रहा है जिसके वजह से खेतो मे दरारे पड़ने लगी है ।इस बाबत जब एस ए चो से बात किया गया तो उन्होंने बताया की इनकमिंग फाल्ट होने के वजह से सपलाई बंन्द है ।सपलाई बन्द होने के वजह से इस उमस भरी गर्मी मे जीना मुश्किल हो गया है ।शासन के परमान के बाद भी बिजली बिभाग की लपरवाही खुल कर सामने आ गई जब बिजली बिभाग के एस डीओ के पास फोन मिलाया गया तो उनका फोन बंन्द आ रहा था ।वहीं बिभाग के जेई की भी लापरवाही सामने आ रही है । सपलाई बन्द होने के वजह से क्षेत्रीय जनता मे काफी रोष है अगर यही हाल रहा तो जनता आन्दोलन करने पर बिबस हो जायेगी।खबर लिखे जाने तक बिद्युत उपकेन्द्र से सपलाई चालु नहीं हुई थी।
