झरोखा न्‍यूज नेटवर्क, छपरा : हैनियत की सभी हदें पार कर जानेवाली एक खबर बिहार के छपरा जिले से आ रही है। यहा एक नाबालिग लड़की से गैंग रेप का मामला सामना है। बुद्ध और महावीर की धरती को शर्मसार कर देने वाली यह घटना शनिवार को बाद दोपहर की बताई जा रही है। 
  बताया जा रहा है कि पीडि़ता बेहोशी की हालत में मिली थी। जिसे छपरा के सदर हॉस्पिटल में  दाखिल करवाया गया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। कहा जा रहा है दुष्‍कर्म के बाद दरिंदों ने उसके गुप्‍तांग में रॉड डाला।  एसपी हर किशारे राय खुद मामले की जांच कर रहे हैं। और पलपल की रिपोर्ट ले रहे हैं। उन्‍होंने नगर थाना पुलिस और महिला थानाध्‍यक्ष को भी पटना भेज दिया है।
      हलांकि इस मामले में आधिकारिक तौर पर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।  इस बीच एसपी सरण ने बताया कि पीडि़ता ने तीन लोगों पर आरोप लगाया है। जिसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है घटना के बाद जब गंभर अवस्‍था में पीडि़ता घर पहुंची तो उसके परिवार वाले कुछ समझ नहीं पाए। और आनफानन में उसे लेकर सिविल अस्‍पताल पहुंचे। होश में आने पर पीडि़ता ने अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी परिजनों को दी और उन्‍होंने पुलिस को। फिलहाल पुलिस लड़की के बयान देने की स्थिति में आने का इंतजार कर रही है।