लुधियाना : मंगलवार की सुबह थान समराला में जो हुआ उसे जान कर आप का कलेजा कांप उठेगा। क्योंं कि एएसआई की रिवाल्‍वर से चली गोली ने एक नशा तस्‍कर की जान ले ली।  
 हुआ यूंकि नशा तस्‍करी के आरोप में गिरफ्तार नरिंदर सिंह को पुलिस मंगलवार की सुबह पेशी पर ले जाने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान थाना सरमराला में तैनात एएसआई राजिंदर सिंह के कमरे में अचानक गोली चली और नरिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।  
   पुलिस का कहना है कि गांव मंजालिया निवासी तस्‍कर नरदीप सिंह ने एएसआई को रिवाल्‍वर से खुद को गोली मारी है। हलांकि इस घटना के बाद एएसआई को सस्‍पेंड कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने रिवाल्‍वर अपने कब्‍जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि टीम मे फिंगर प्रिंट सहित अन्‍य तथ्‍य भी एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि नरिंदर सिंह ने एएसआई की रिवाल्‍वर से खुद को गोली मार आत्‍महत्‍या कर ली। अब सवाल यह उठता है कि एएसआई की रिवाल्‍वर नशा तस्‍कर तक कैसे पहुंची। क्‍यों सर्विस रिवाल्‍वर हमेशा संबंधित पुलिसकर्मी के साथ ही रहता है। ऐसे में पुलिस का तर्क संदेह के घेरे में है।