अमृतसर: पंजाब में नशा इस कदर हाबी है कि इसकी गिरफ्त न केवल युवा बल्कि युवतियां भी आ रही है। सरकारें बदलीं पर नशे के मामले में प्रदेश की सूरत ज्यों कि त्यों रही।
यह मामला अमृतर पॉस इलाके रणजीत एवेन्यू के सी-ब्लॉक का है। यहां स्थित एक फ्लैट्स में पिछले कई महीनों से एक युवती को जंजीरों से बांधकर रखा गया है। 24 साल की यह युवती न तो मानसिक रूप से विक्षिप्त है और ना ही इसे बंधक बनाया गया है। इसकी यह हालत नशे ने कर दी है कि मजबूरन परिजनों को इसे बांध कर रखना पड़ रहा है। फिलहाल परिवार ने जिला प्रशासन से मांग की है कि युवती का किसी अच्छे अस्पताल में इलाज करवा दिया जाए।
इस संबंध में युवती की मां ने बताया कि उनकी बेटी 8-9 साल पहले चंडीगढ़ में किसी पार्लर में काम करती थी। काफी पैसे भी कमाए। पहले गहने गए और फिर एक्टिवा भी बिक गई। हालत बुरी देख उसे दो साल पहले अमृतसर ले आए थे, लेकिन यहां भी उसकी नशे की लत नहीं हटी। मजबूरन उसे जंजीरों में बांधने का ही फैसला किया गया है।
