![]() |
| जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना की फाइल फोटो। |
जम्मू : भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर में सांबा जिले के बाड़ी ब्राह्मणा में सैन्य क्षेत्र से व्हाट्सएप पर पाकिस्तान से आई वीडियो कॉल के आधार पर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। बताया जा रहा है कि दोनो आरोपी सेना की बटालियन में कैंटीन चलाते थे। जांच के दौरान पता चला कि उनमें से एक के मोबाइल पर पाकिस्तान से वीडियो कॉल आई थी तो दूसरे के मोबाइल पर व्हाट्सएप में पाकिस्तान के नंबर थे।
हलांकि व्हाट्सएप के डाटा उड़ा दिए गए थे। इसलिए पता नहीं चल सका है कि किन संदेशों का आदान प्रदान हुआ था। इस संबंध में सांबा के एसएसपी शक्ति पाठक ने बताया कि सेना ने दो लोगों को पुलिस को सौंपा है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
