हमीरपुर : जिले के गांव पचखुराबुजुर्ग निवासी भाजपा नेता की कुछ लोगों ने गला काट कर हत्‍या कर दी। मृतक की पहचान भाजपा के बूथ अध्‍यक्ष राकेश सिंह के रूप में हुई है। हत्‍या कापता उस वक्‍त चला जब रविवार को गांव के लोगों ने कमरे के बाहर जमा खून देखा। ग्रामीणों ने तत्‍काल इसकी सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी।  बताया जा रहा है भाजपा नेता की पत्‍नी एक सप्‍ताह पहले ही बच्‍चों के साथ मायके चली गई थी।
   पुलिस के मुताबिक राकेश सिंह अपनी बहन की ससुराल में रह रहा था। बताया जा रहा है कि करीब 11 साल पहले उसकी बहन और बहनोई की हत्‍या हो गई थी। इसके कुछ समय बाद भांजे ने भी फंदा लगा लिया था। पुलिस इस हत्‍या के पीछे जमीन विवाद को मान कर चल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्‍द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।