अमृतसर : सुप्रिम कोर्ट के आदेश में दिल्ली के तुगलगाबाद इलाके में श्री गुरु रविवाद मंदिर गिराए जाने के विरोध में पंजबा में राज्य व्यापी बंद है। उल्लेखलनीय है कि सरकार की इस कार्रवाई से पंजाब में रविदासिया समाज नाराज है। हरियाणा में इस समाज से जुड़े लोगों ने करनाल में अंबाला-दिल्ली हाईवे और करनाल-मेरठ मार्ग जाम कर दिया है। जाम की वजह से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। वहीं, पंजाब में भी बंद का असर देखने को मिल रहा है। यहां रविवाद समयाज के लोगों ने बाजार बंद करवा दिए हैं। महिलाएं सड़कों पर बैठी हैं। अमृतसर, जालंधर, गुरदासपुर, लुधियाना सहित पंजाब के कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। लेकिन बसें सुचारू ढंग से चल रही हैं। पंजाब एजुकेशन बोर्ड की 10वी और 12वीं सप्लीमेंटरी की परीक्षाएं रद कर दी गई हैं। फिलहाल कहीं से किसी तरह की अप्रीय घटना की सूचना नहीं है।