लुधियाना - एक कलियुगी चाचा ने न केवल रिश्तों के तानेबाने को तार-तार कर दिया बल्कि, उस विश्वास का भी गला घोंट दिया जो एक भतीजी अपने चाचा पर करती है । यह घटना लुधियान जिले के थाना डेहलों का है, जहां एक चाचा ने अपनी ही भतीज के साथ दुष्कर्म किया। इसका खुलासा तब हुआ जब युवती के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया हलांकि यह मामला जुलाई का बताया जा रहा है। युवती शर्म, संकोच और डर के मारे यह सब सहती रही। सामान्य होने पर उसने परिजनों को सारी बात ।
बताया जा रहा है कि जब यह केस अस्पताल में आया था तो अस्पताल प्रशासन ने इसी सूचना संबंधित थाने को दी थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता ने नहीं लिया। प्रसव के बाद युवती के परिजनों ने बच्चे को अस्पताल में ही किसी को गोद दे दिया। इसके बाद अस्पताल के उस कर्मचारी ने बच्चे को दिल्ली निवासी किसी दंपती को दे दिया । पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर उसके चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
युवती की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी रिश्तेदारी में युवती का चाचा लगता है। वह अक्सर उनके घर आता-जाता था। जुलाई महीने में युवती के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां उन्हें पता चला कि उनकी बेटी बीमार नहीं बल्कि गर्भवती है और बच्चे को जन्म देने वाली है। उन्होंने डिलीवरी के बाद लोकलाज के डर से बच्चे को वहीं अस्पताल में काम करने वाले एक कर्मचारी को दे दिया।
थाना डेहलों की एसएचओ सब इंस्पेक्टर मंजीत कौर ने बताया कि जब उन्होंने मामले की जांच की तो पता चला कि अस्पताल के कर्मचारी ने बच्चें किसी और को दिया है । उन्होंने बताया कि बच्चे को देहरा दूर से बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।
