नोनहारा (गाजीपुर) - सूर्यपुर बाजार में ट्रैक्टर पर सवार कुछ मनबढ़ युवकों ने डायल 100 नं: पुलिस कर्मियों को हमला कर उन्हे पीट िदिया। इस दौरान तीन पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। घालय पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि सूर्यपुर बाजार में सो नं: पुलिस कर्मियों और ट्रैक्टर सवार युवकों में नोकझों हो गई। बताया जा रहा है यह विवाद बाजार में जगह कम होने पर पास न देने को लेकर हुआ। ट्रैक्टर सवार करीब 20-25 लोगों ने पीसीआर कर्मियों पर हमला कर दिया।