छपरा : यहां एक मनचले युवक को छात्रा से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। छात्रा के चिल्‍लाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने मनचले को दौड़ा कर पकड़ लिया और जम कर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। 
 बताया जा रहा है कि आरोपी लौवां कला निवासी मुकुरधुन राय मध्‍य विद्यालय लौवां के पास घात लगा कर बैठा था।  ट्यूशन से घर लौट रही 11वीं कक्षा की छात्रा को अकेली देख 35 वर्षीय युवक ने उसका हाथ पड़ लिया और अश्‍लील हरकतें करने लगा।  इस बीच छात्रा के शोर मचाने पर मौके पहुंचे लोगों ने आरोपी को दौड़ा कर पकड़ लिया और धंटों बांध कर रखा। इसकी उसकी जम कर  खातिरदारी भी हुई। इसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी रामाशीष प्रसाद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया है।