रजनीश मिश्र, दुल्लहपुर (गाजीपर)
: थाना क्षेत्र मे करीब पांच माह पूर्व 19 मार्च को रेहटी मालीपुर निवासी प्रधान पती दिनेश कुशवाहा को बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दिया था। तब जिले पुलिस कप्तान ने 72घंटे के अंदर बदमाशों को पकड़ने का ऐलान किया था । लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली । पुलिस ने जब छानबीन शुरू किया तो मऊ जनपद के चिरायाकोट निवासी मोनू यादव का नाम प्रकाश मे आया । हालांकि मोनु यादव ने आजमगढ़ के कोर्ट मे आत्मसमर्पण कर दिया ।जिले की पुलिस ने मोनू यादव को आजमगढ़ के न्यायालय से सात दिन के रिमांड पर लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या मे प्रयुक्त तमंचा व कारतूस पुलिस ने मऊ के एक विद्यालय से बरामद कर लिया । थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया की उस समय प्रधान पती दिनेश कुशवाहा अपने प्रार्थना पत्र मे मऊ जनपद के चिरयाकोट निवासी मोनू यादव से जान का खतरा बताया था।