रजनीश मिश्र, बरेसर/ बाराचवर (गाजीपुर) : जिले के थाना बरेसर में वीरवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। मान्यता है कि भादो के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि में आधी रात को कंस के जेलखाने में जन्म हुआ था ।तभी से जन्माष्टमी के दिन उत्तर प्रदेश के हर थाने मे जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाती है।
इसी परमपरा को निभाते हुए जिले के सभी थानो में जन्माष्टमी मनाई गई । जिले के ही बरेसर थाने मे भी कार्यवाहक थानाध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्यआयोजन किया गया। थाना परीसर मे स्थित मंदिर व थाने को सुंदर ढंग से सजाया गया था । जन्माष्टमी के उपलक्ष्य मे किर्तन का भी प्रोग्राम रखा गया था । जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर संमानित व्यक्तियों के साथ साथ क्षेत्र कि जनता भी इस सुभ अवसर पर कार्यक्रम को सफलता के साथ संपन करने के लिए बढचढ कर हिस्सा लिया ।
क्षेत्र कि जनता ने बताया कि हम लोगों को जन्माष्टमी के शुभ अवसर हर साल थाने के तरफ से निमंत्रण रहता है और हम लोगं जन्माष्टमी के दिन पुलिस का सहयोग करते है । वहीं कार्यवाहक थाना प्रभारी देवेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि आज ही के दिन पापियों को नाश करने के लिए भगवान विष्णु ने कृष्ण के रुप मे अपने मामा कंश के कैदखाने मे जन्म लिया था और पापियों का इस धरती से नाश कर धर्म को बचाया था । इस दौरान उन्होंने ने लोगों आपसी सद्भाव का संदेश दिया।

