लखनऊ : भाजपा शासित उत्‍तर प्रदेश सरकार का 'राज दरबार' नए 'दरबारियों' से सज गया है। इसे दूसरे शब्‍दों कहा जाए तो उत्‍तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। 
लखनऊ स्थित राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में कुल 23 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इनमें से 18 नए मंत्री सरकार में शामिल हुए हैं। जबकि पांच मंत्रियों की पदोन्‍नति हुई ।
इस दौरान पांच कैबिनेट, छह स्वतंत्र प्रभार व 11 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली। सभी नए मंत्रियों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शपथ दिलाई। 

 कैबिनेट 
कैबिनेट मंत्री के तौर पर डॉ. महेंद्र सिंह, सुरेश राणा, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर व राम नरेश अग्निहोत्री ने शपथ ली। 
 स्वतंत्र प्रभार 
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ लेने वालों में नीलकंठ तिवारी, कपिलदेव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, व रविंद्र जायसवाल शामिल हैं। 
राज्यमंत्री
राज्यमंत्री के तौर पर अनिल शर्मा,  लखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल महेश गुप्ता, आनंद स्वारूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिरीराज सिंह धर्मेश व अजीत सिंह पाल ने शपथ ली। (सा. अ. उ.)