चंड़ीगढ़ : बाप और बेटी के भावनात्मक और पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले यह खबर चंड़ीगढ की है। ऐसे बाप की करतूत सुन हर बेटी यही कहेगी-'मोहे अगले जमन बिटिया न किजो' ।
यहां हवस में अंधा एक पिता चार साल तक अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा। स्कूल में छात्रा को गुमसुम देखकर टीचर ने कारण पूछा तो उसने अपने पिता की करतूत के बारे में बता दिया। टीचर्स ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की मदद से पुलिस को शिकायत दी।
इसके बाद थाना फेज-एक की पुलिस ने लड़की के पिता के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी मूलरूप में नेपाल का रहने वाला है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 16 वर्षीय यह छात्रा अपने माता-पिता के साथ मोहाली में रह रही थी। उसने बताया कि वह जब 12 साल की थी, तब से पिता जबरन शारीरिक संबंध बनाते आ रहे हैं। यहां तक कि उसे अपनी माता व अन्य किसी भी व्यक्ति को बताने पर उसे जान से मारने की धमकियां देता है।
