![]() |
| सांकेतिक तस्वीर। |
मेरठ : आपको हैरान कर देने वाली यह खबर मेरठ से आ रही है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है, फिर भी हाथ में ग्रेनेड लिए एक शख्स की वीडियो वायर होते नगर में हड़कंप मच गया।
देखते ही देखते पुलिस हरकत में आ गई और उसक व्यक्ति की तलाश में जुट गई, जिसके हाथ में ग्रेनेड था। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर वीडियो की सत्यता जांचने में लगी है। बताया जा रहा है कि ट्वीटर पर युवक के तीन फोटो अपलोड किए गए हैं। एक फोटो में युवक हाथ में ग्रेनेड लेकर सेल्फी ले रहा है। पुलिस कहना है कि वीडियो की सत्यता जांची जा रही है कि कहीं किसी ने फोटो को एडिट करके के तो ऐसा नहीं किया है।
