लखनऊ : इस दिनों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को छोड़ भाजपा में जाने की होड़ सी मची हुई है। राज्य सभा सदस्य और पूर्व प्रधान मंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीजर शेखर सहित कई दिग्गजों ने साइकिल और हाथ का साथ छोड़ फूल पकड लिया है। अब इसी क्रम में शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक मानिकचंद्र यादव का नाम भी जुड़ गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश महासचिव मानिकचंद्र यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया है। लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, संगठन मंत्री सुनील बंसल की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
बता दें कि मानिकचंद्र यादव मैनपुरी सदर सीट से सपा के विधायक रहे हैं। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे मानिकचंद्र यादव पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं।
