लुधियाना : शिवपुरी रोड स्थित बसंत नगर गली नंबर 3 में हर हर महादेव क्लब की तरफ से 8वां संकीर्तन एवं विशाल भंडारा बड़ी धूमधाम से करवाया गया। जिसमें प्रीति शर्मा एंड पार्टी ने भोले शंकर की महिमा का गुणगान किया और सुंदर सुंदर भजन प्रस्तुत किए। राधा कृष्ण, भोले शंकर की झांकियां भी प्रस्तुत की गई। उसके बाद भोले शंकर की आरती करवा कर भोग लगाकर लंगर शुरू किया गया। इस मौके पर मुक्ति नाथ शर्मा, राजू शर्मा, दिनेश गिरी, राम जी आदि लोगों ने अपना सहयोग दिया।