पटियाला : पंजाब सरकार और सर्तकता व्‍यूरो की लाख कोशिशों के बावजूद सरकारी मुलाजिम घूस लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला पटियाला जिले के खुराक एवं सिविल सप्लाई विभाग से सामने आया है। इसी विभाग के जूनियर आडिटर जसपाल सिंह सोढ़ी को विजिलेंस ब्यूरो ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  
विजिलेंस ब्यूरो पटियाला के एसएसपी जसप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया कि तहसील पातड़ां के दुगाल कलां स्थित राइस मिल के मालिक हरिंदरपाल ने शिकायत दी कि  कस्टम मिलिंग के बनते बिल पास होने के लिए खुराक एवं सिविल सप्लाई विभाग के पटियाला दफ्तर पास करीब दो महीने पहले दिए गए थे। लेकिन इन बिलों को पास करने के लिए विभाग के जूनियर आडिटर जसपाल सिंह सोढ़ी ने पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी।