फिरोजपुर : सीमा पर से पंजाब में आ रहे हेरोइन सहित अन्य नशीले पदार्थों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीएसफ ने कुलवंत के पास तार पार खेतों से साढ़ छह किलो हेरोइन बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। हेरोइन की यह खेप कोल्ड सीमापार पाकिस्तान में बैठे तस्करों ने ड्रिंक और बोतलों और प्लास्टिक के पैकेटों में दबा कर रखे थे।
बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने बीओपी कुलवंत के पास लगी बाड़ पार खेतों में सर्च अभियान चलाया था। इसी दौरान उन्हें उक्त मादक पदार्थ प्राप्त हुआ। इसी तहर खेत में दबे हेरोइन के तीन और पैकेट बरामद हुए। अधिकारियों के मुताबकि यह दोनो बरामदगी आईबी से पांच मीटर, फेंसिंग दो सौ मीटर और बीओपी से एक हजार मीटर और पाक पोस्ट नागरामिन से तीन हजार मीटर की दूसरी हुई है।