चंड़ीगढ : सूबे के लोगों को वर्ष 2017 में विधान सभा चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर का किया वह वादा याद होगा जिसमें उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते नशे को जड़ से खत्म करने की बात कही थी। नेशे को मुद्दा बना कर प्रदेश की सत्ता में आए कैप्टन सरकार को तीन साल हो गए लेकिन यह मुद्दा अभी भी मुद्दा ही बना हुआ है। क्योंकि बादलों के राज में भी पंजाब उड़ रहा था और कैप्टन के राज में भी उड़ रहा है। नशा तस्करी के जो ताजा माले आ रहे हैं उससे तो यही लगता है।
नशा तस्करी के आरोप में लुधियाना के भाई रणधीर सिंह नगर में एसटीएफ की ओर से गिरफ्तार किए गए हेरोइन तस्कर पंजाब पुलिस के डीएसपी के भाई और भाभी निकले। एसटीएफ ने इस मामले में उनके एक साथी दलबारा सिंह को भी गिरफ्तार कर एक किलो 57 ग्राम हेरोइन, एक लाख दो हजार रुपये ड्रग मनी, एक इलेक्ट्रानिक तराजू, तीन कारें, 20 मोबाइल फोन और 10 घड़ियां बरामद की है।

