झूला झूल महिलाओं ने मनाई तीज
लुधियाना :
प्रीत नगर शिमलापुरी स्थित कुटिया सिद्ध बाबा बालक नाथ व बालाजी मंदिर की तरफ से बाबा कृष्ण कुमार अरोड़ा की अध्यक्षता में तीज का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें महिला संकीर्तन मंडली की तरफ से ठाकुर जी की महिमा का गुणगान किया गया। राधाकृष्ण के सुंदर सुंदर भजन प्रस्तुत किये गये। उसके बाद ठाकुर जी की आरती करवा कर खीर और मालपुड़ा का प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर कृष्ण अरोड़ा, सुनीता, किरन मिश्रा, प्रिया सक्सेना, निशा, चेतना, शशि, गीता, कंचन, बिंदेर, कांता, कुंती, कोमल, तान्या, पूजा, कमलेश, सिमरन, सोनिया, मनजीत कौर, बलजीत कौर, प्रीत कौर, राज कौर, परमिन्दर कौर, दीप कौर, गगन, डिम्पल, अमन, रेनू, अंशिता, माधवी, तान्या, आदि लोगों ने अपना योगदान दिया।