आगरा - जिद भी क्या बुरी बला , जो एक झटके में परिवार उजाड़ देती है । ऐसा ही कुछ हुआ आगरा के अशिलेश के साथ। शहर के ही गुरुनानक नगर निवासी दीपिका पाराशर पत्नी अखिलेश पाराशर ने महज इस बात से नाराज हो कर फंदा लगा लिया कि उसके बेटे के लिए खरीदा गया कपड़ा उसे पसंद नहीं था।
कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि परचून की दुकान करने वाला अखिलेश के तीन साल के बेटे का जन्मदिन 27 अगस्त को है। वह अपनी पत्नी दीपिका साथ बच्चे को कपड़े दिलाने बाजार गया था। दो ड्रेस पसंद आने पर पत्नी अड़ गई लेकिन, पति ने एक ड्रेस दिलवाई। इससे नाराज होकर पत्नी घर आ गई। कमरे में सोने का बहाना बनाकर चली गई जहां उसे दुपट्टे से फंदा लगा कर जान दे।
