सांकेतिक फोटो।
गाजीपुर से रजनीश मिश्र की रिपोर्ट : जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के परसदा गांव मे एक विवाहिता ने फांसी के फन्दे पर लटक कर जान दे दि।पुलिस ने बताया कि  परसदा गांव निवासी   संगीता पटेल 22पत्नी संदीप पटेल ने.किसी बात को लेकर फासी के फंन्दे पर लटक कर अपनी जान दे दि परीजनो ने बताया की संगीता शुक्रवार कि शाम को अपने पति संदीप पटेल से किसी बात को लेकर आपस मे झगड़ा  किया था । उसके बाद संदीप कीसी काम से बाहर चला गया ।और संगीता अपने कमरे मे जा कर दरवाजा बंन्द कर ली।
 परीजनो ने बताया संदीप जब वापस घर आया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंन्द था कीसी तरह खोल देखा तो उसके पैरो तले से जमीन खिसक गई ।सामने देखा तो उसकी पत्नी संगीता फांसी के फंन्दे पर लटक रही थी ।शोर शराबा सुन वहां ग्रामीण इक्ठ्ठा हो.गये ।इसकी सुचना कीसी ने पुलिस को दे दिया।सुचना मिलते ही भावरकोल थानाध्यक्ष शैलेश यादव तुरंत ही घटना स्थल पहुच गये ।शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन मे जुट गई। वहीं संगीता के भाई दिनेश ने आरोप लगाया की दहेज के लिए संगीता के परिवार वालो ने उसे मार कर फांसी के फंदे पर लटका दिया था ।और झुठी कहानी सुना रहे है ।
आप को बता दे कि संदीप की शादी 22फरवरी को बलिया जिले के नरहीं गाव निवासी हरिनरायण की पुत्री संगीता से हुई थी । भावरकोल थानाध्यक्ष शैलेश यादव ने बताया की तहरीर के अधार पर पती संदीप पटेल, ससुर रामप्रवेश पटेल ,सास रामशीला पटेल के खिलाफ दहेज हत्या का केश दर्ज  कर लिया गया है ।