गाजीपुर से रजनीश मिश्र की रिपोर्ट : थाना क्षेत्र मरदह के बरही गाव निवासी प्रधानाध्यापक को जान से मारने की धमकी देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा । ज्ञात हो कि बरही गांव निवासी प्रधानाध्यापक जैनुल बसर को रविवार कि रात कुछ बदमाशों ने दरवाजे पर जाकर जान से मारने की धमकी दिया था । प्रधानाध्यापक ने मरदह थाने मे आठ के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था ।उन आरोपियों कि तलाश पुलिस कर हि रहीं थी की । सोमवार को पुलिस ने मरदह जलालाबाद मार्ग स्थित सिरसी मोड़ से चारपहिया से आ रहे बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा जब बदमाशों कि तलाशी ली गई तो उनके पास से एक पिस्टल बरामद हुआ ।पुलिस चारो आरोपियों को पुछ ताछ के लिए थाने लेकर चली आई। वहीं पुलिस ने बताया कि भूमि विवाद मे बरही गांव निवासी शिक्षक जैनुल वसर को कुछ लोगों ने रविवार कि रात मे जान से मारने की धमकी दिया था। प्रधानाध्यापक ने आठ के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराया था । जिसकी तलाश पुलिस कर रहीं थी इस संबंध मे मटेहु चौकी प्रभारी फूलंचद्र पान्डेय ने बताया की सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ मरदह जलालाबाद मार्ग स्थित सिरसी मोड़ के पास घेराबंदी किया हुआ था ।कि तभी चारपहिया वाहन सवार चार लोग आते हुए दिखाई दिये रोकने के बावजूद चारों भागने लगे लेकिन पुलिस उन्हे पकड़ने मे कामयाब रही। वहीं मरदह थानाध्यक्ष श्याम जी यादव ने बताया की आरोपियों से पुछ ताछ करने के बाद संबंधित धाराओं मे चलान कर जेल भेज दिया गया ।पुलिस ने बताया कि इनकी पहचान आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र लालधर यादव,गोपाल यादव ,सुरेश कुमार ,सिधारी थाना क्षेत्र के अजय पासवान के रुप मे हुई है ।थानाध्यक्ष श्याम जी यादव का कहना है की बाकी चार आरोपितो कि तलाश पुलिस कर रहीं है ।जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जायेगा ।
