जमानिया (गाजीपुर) : लोगों की सहनशीलता किस कदर कम होती जा रही है इसका आनदाजा इसी बात से लगाया जासकता है कि  मामूली बात पर गुस्‍साए एक किशोर उम्र के बच्‍चे ने 8 वर्ष के बच्‍चे को चाकू घोंप जख्‍मी कर दिया। यह घटना  कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित पक्‍कापुल के पास की है। बताया जा रहा है कि बच्‍चा पक्‍कापुल के पास लकडि़या बीन रहा था।  आसपासके लोगों ने बच्‍चे को प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में दाखिल करवाया। पिता कि शिकातय पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  उल्‍लेखनीय है कि शहर के कानूनगो मोहल्‍ला निवासी कागज का पुत्र कृष्‍णा लकड़ी बीन रहा था, तभी किसी बात को लेकर किशोर से उसकी कहा सुनी हो गई। इससे गुस्‍साए किशोर ने कृष्‍णा की पीठ पर चाकू से वा‍र कर दिया, जिससे कृष्‍णा गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया।