कानपुर: वासना में अंधे एक कलियुगी बाप ने मर्यादा की सभी सीमाओं को लांघ, अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला। बच्ची की मां की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची की मां किसी काम से बाजार गई हुई थी। जबकि, पीडि़ता के दो छोटे भाई घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच हैवान बने पिता ने बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। घर लौटी मां ने बेटी को बदहवास देख पूछा तो उसके पैरों से जमीन खिसक गई। इसके बाद मां ने बेटी को साथ ले थाना कोतवाली पहुंची और अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।