सैदपुर (गाजीपुर) : ससुराल गए एक युवक की ससुराल के ही लोगों ने जम कर धुनाई कर दी। ससुरालियों के कहर का शिकार हुए युवक ने आरोप लगाया की उसे पीटने वाले लोग 55 हजार रुपये, सोने की चेन और मुंदरी भी छीन लिए है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बरगांव-हथौड़ी की बताई जा रही है।  युवक का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। 
   मामले के अनुसार राजदेपुर निवासी वसीम अकरम की शादी गांव बरगांव-हथौड़ी निवासी खुशबू नाज पुत्री अब्‍दुल्‍लाह सिद्दीकी से हुई थी। वह एक अगस्‍त को अपनी पत्‍नी को उसके गांव हथौड़ी छोड़ कर आया था। दो अगस्‍त को वह दोबारा वसीम अपनी पत्‍नी को दवाई देने गया तो ससुरालियों ने उसपर शराब पीने का आरोप लगा कर पीटना शुरू कर दिया। वसीम का अरोप है कि उसकी पत्‍नी और ससुराल के लोग उसकी हत्‍या करवाना चाहते हैं। लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।