लुधियाना : शिवपुरी रोड स्थित काली माता मंदिर में पंडित कृष्ण कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में श्री कृष्ण जी की छठी बड़े धूमधाम से मनाई गई। जिसमें सर्वप्रथम पंडित जी ने विधिवत पूजा करवा कर ठाकुर जी को भोग लगवाया। उसके बाद खीर और मालपुड़े का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पंडित कृष्ण कुमार शास्त्री, पंडित राम जी, वीरेंद्र चौधरी, बलजीत कुमार, सच्चु सिंह, राजकुमार शर्मा, शुभम कुमार आदि लोगों ने अपना योगदान दिया।
