![]() |
| आरटीआई की कॉपी |
मामला बरेसर थानान्तर्गत होरिलपुर निवासी भृगुनाथ मिश्र का है उन्होंने गत माह १६ जुलाई को जनसूचना अधिकार ( २००५) के तहत बेसिक शिक्षा अधिकारी,गाजीपुर को पत्र लिखकर विभाग में ही कार्यरत एक व्यक्ति के सर्विस बुक व अंक पत्रो की सूचना मांगी थी। एक माह से अधिक समय होने के बावजूद विभाग कान में तेल डालकर सो रहा है। आरोप है कि सूचना तो मिली नहीं बदले में सूचना मांगने वाले को जान से मारने की धमकी मिलनी शुरु हो गयी। भृगुनाथ मिश्र ने कहा कि उन्होंने इस माह (अगस्त) के पांच तारिख को पत्र लिखकर जिलाधिकारी व जिला कप्तान से जान- माल की गुहार लगाई है।
