![]() |
| सांकेतिक फोटो। |
बरेली : एक दामाद ने सास के साथ ऐसा व्यवहार किया कि वह जीवन भर याद रखेगी। मामला बरेली का है। यहां पीलीभीत से बेटी की ससुराल पहुंचे माता-पिता के साथ दामाद और उसके परिजनों ने जम कर मारपीट की। इससे भी मन नहीं भरा तो गुस्से में तमतमाए दामाद ने दांत से अपनी सास की नाक चबा ली। और तो और चाकू से कान भी काट दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्लास्टिक सर्जरी के लिए उन्हें नोएडा रेफर किया गया। ससुर ने दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मामले के अनुसार एक मुस्लिम दंपती ने अपनी बेटी की शादी कैंट थाने के गांव में की है। 31 अगस्त को उसकी शादी की पहली सालगिरह है। डेढ़ महीने पहले उसने बच्चे को जन्म दिया। दंपती अपनी बेटी से मिलने उसकी ससुराल आए थे। यहीं किसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान ससुर को भी जमकर पीटा । उन्होंने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी। इस बीच आरोपी परिवार समेत फरार हो गया। महिला के पति ने दामाद, समधी, समधिन और बेटी की ननद समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
