लुधियाना :प्रेमबिहार स्थित शिवशक्ति सिद्ध पीठ :मंदिर चरण नगर में पांच कुंडीय महायज्ञ का आज विधिवत हवन कराकर समापन किया गया। जिसमें आचार्य विवेक सहित पांच पंडितो ने दो दिवसीय पांच कुंडीय महायज्ञ विधिविधान से करवाया। उसके बाद विशाल लंगर भी लगाया गया। आये हुए लोगों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर रामपुकार, मनोज कुमार, अशोक मौर्या, अरुण कुमार, भवानी सिंह, विजय सिंह राठौर, लालचंद भारती आदि लोगों ने अपना योगदान दिया।
