बाराचवर (गाजीपुर) से रजनीश कुमार मिश्र की रिपोर्ट : भगवान श्रीकृष्ण को जन्म लिए छह दिन हो गए। ऐसे में उनके छठिहार का उत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय ब्लॉक के बाराचवर गांव मे नंदकिशोर मिश्र के आवास पर आयोजित किया गया।
श्री कृष्ण जन्मोत्सव के इस भव्य आजयोन में भजन मंडलियों ने भजनों से लोगों मंत्रमुग्ध किया। कथा, कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण के बाद एक भोज का आयोजन भी किया। इस मौके पर अवध विहारी मिश्र, रामबचन गुप्ता, चिखुरपत पान्डेय, शैलेश पान्डेय आदि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि जन्माष्टमी के छः दिन बाद छठिहार का आयोजन किया जाता है । इस संबंध में नंदकिशोर मिश्र ने बताया कि डोल रखने और छठिहार का आयोजन गत 70 दसकों से होता आ रहा है। और वे पुरखों की इस परंपरा को कायम रखे हुए हैं। इस दौरान श्री चंद्रिका सिहं , दयाशंकर चौबे,वाल्मीकि सिंह कुशवाहा ,बाराचवर चौकी प्रभारी देवेन्द्र बहादुर सिंह ,आरक्षी आलोक, मुन्ना, आशीष गुप्ता ,अमित राजभर ,आन्नद कुमार सिंह .नवीन कुमार सिंह सहित काफी संख्या में लोग मैजूद थे।
