आगरा : मोहब्बत के शहर आगरा में एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि निकाह के मात्र तीन घंटे के भीतर पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। यानी तीन तलाक के विरुद्ध कानून बनने के करीब 15 के भीतर यह उत्तर प्रदेश चौथा ऐसा मामला है जहां पति पत्नी को तलाक दिया है।
यह घटना रात 11 बजे की बताई जा रही है। शादी के दौरान पहले काजी के सामने लड़के ने पहले तीन बार बोला, कबूल है... कबूल है... कबूल है। यहां तक तो सब ठीक था। लकिन, सलामी रस्म के दौरान दूल्हा अचानक कार मांगने लगा। बाती बिगड़ी और मारपीट हो गई। इसके बाद लड़के ने मौके पर ही पत्नी से तीन बार तलाक बोल दिया। लड़के के तलाक देते ही लड़की के परिजनों ने ससुरालियों पर थाना हरिपर्वत में केस दर्ज करवा दिया।
बता दें कि रात करीब 10 बजे बड़ा पीर की दरगाह राजस्थान के धौलपुर से नदीम की बारात आई थी। सारी रस्में ठीक-ठाक पूरी हो गई। सलामी की रस्म चल रही थी, तभी दूल्हे ने कहा कि उसे कार चाहिए। इसपर बात बिगड़ी और मारपीट हो गई। दूल्हे को यह बात नागवार गुजारी और उसने तुरंत लड़की को तलाक दे दिया।
