सैदपुर (गाजीपुर) : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार एक युवक की जान ले ली। यह हादसा थाना कोतवाली क्षेत्र के चंदौली-सैदपुर मार्ग हुआ। मौके पर पुलिस थाना कोतवाली पुलिस ने पंचनामा कर युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गांव तरांव निवासी शौकत अली के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि शौकत अली किसी काम से चंदौली गया हुआ था। वापस लौटते समय देर शाम बलुआ पुल पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार शौकत की मौके पर ही मौत हो गई। सैदपुर के सीओ रामबहादुर सिंह ने बताया आरोपित कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
