जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने अलर्ट जारी कर यात्रा पर फिलहाल रोक लगा दी है और यात्रियों को वापस जाने की सलाह दी है। दरअसल,  सुरक्षा बलों ने अमरनाथ यात्रा मार्ग से पाकिस्तान में बनी बारूदी सुरंग और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किये हैं। सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भारतीय खुफिया एजेंसियों को घाटी में संभावित आत्मघाती हमले और सोपोर में सुरक्षा बलों के प्रतिष्ठानों पर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों, खासकर जैश ए मोहम्मद की तरफ से आईईडी ब्लास्ट के जरिए निशाना बनाने की रिपोर्ट्स मिली है। जिसके बाद सरकार ने जम्मू कश्मीर में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजने के साथ ही अमरनाथ यात्रा में कटौती और आतंकवाद विरोधी बलों को मजबूत करने का फैसला किया है।