जम्मू : जम्मू-कश्मीर मे देर रात उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती नजरबंद कर दिए गए। राज्यपाल सतपाल मलिक जम्मू कश्मीर के डीजीपी सहित अन्य अधकारियों से राजभवन मे बैठक कर रहे हैं। इंटरनेट और फोन सेवाएं बंद कर दी गई हैं। जम्मू कश्मीर के स्कूल कालेजों को बंद कर 10 अगस्त से होने वाली परीक्षाएं रद कर दी गई है। सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। ऐसे मे पूरे देश की निगाहें जम्मू कश्मीर के हालात पर टिकी हुई है। कहीं से किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है फिर भी लोगों को बचे रहने की अपील की जाती है
