![]() |
| पाकिस्तानी गुब्बारे की फाइल फोटो। |
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पाकिस्तान से आए कबूतर और बाज पकड़े हैं, ये पक्षी पाक तस्करों के संदेश लेकर भारतीय तस्करों के पास पहुंचते थे। थाना लक्खोके बहराम के एएसआई आत्मा सिंह ने कहा कि गुब्बारे और पाक झंडा कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि चौदह अगस्त को पाकिस्तान में आजादी दिवस मनाया गया था, वहीं से उड़ कर गुब्बारे और झंडे आए हों।
गांव कड़मा निवासी जरनैल सिंह ने बताया कि वह सुबह साढ़े छह बजे खेतों से गुजर रहा था। इस दौरान उसने देखा कि पाकिस्तानी झंडा और गुब्बारे खेत में पड़े थे। गुब्बारे में आई लव यू पाकिस्तान और दिल-दिल पाकिस्तान लिखा था।
इसी तरह गांव नवा किला के ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में छह-सात पाकिस्तानी गुब्बारे और पाकिस्तानी झंडे मिले, जिसे देख गांव की पंचायत को सूचित किया। पंचायत के साथ बीस लोग एकत्र होकर वहां पहुंचे और पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी।
