रामपुर : समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और सांसद आजम खां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पूर्व मंत्री और सांसद अब नए विवाद में फंसते जा रहे हैं । यह नया विवाद भी जौहर यूनिवर्सिटी से जुडा है।
आजम खां पर रामपुर जिले की शत्रु संपत्तियों पर कब्जे के मामले में गंभीर रूप से फंसते जा रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच फिलहाल इसी के र्इर्दगिर्द घूम रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी पूछताछ के लिए आजम खां को कभी भी नोटिस जारी कर सकती है। बताया जा रहा है रामपुर में बने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए इन्हीं शत्रु संपत्तियों पर कब्जा किए जाने की शिकायतों के बारे में ईडी को रामपुर के जिला प्रशास ने कई दस्तावेज मिले हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले लखनऊ जोन कार्यालय में मोहम्मद आजम खां के खिलाफ मनी लांड्रिेंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा चुका है। बता दें कि ईडी में आजम के खिलाफ रामपुर में दर्ज 26 मुकदमों को अपने केस का आधार बनाया है।
