लुधियाना : शिवपुरी रोड स्थित टूटियां वाला मंदिर में प्रधान वेदप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में झूला उत्सव बड़ी धूमधाम से करवाया गया। सर्वप्रथम पंडित राज प्रसाद शास्त्री ने विधिवत पूजा करवा कर संकीर्तन शुरू करवाया। जिसमें पूनम वर्मा एण्ड पार्टी पटियाला वाले ने ठाकुर जी की महिमा का गुणगान किया और ठाकुर जी के सुंदर सुंदर भजनों से लोगों को खूब नचाया। उसके बाद ठाकुर जी की आरती करवा कर भोग लगवाया गया। उसके बाद खीर और मालपूड़े का प्रसाद वितरित किया गया और आयी हुई मंडली को मंदिर कमेटी की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर इलाका पार्षद सुनीता रानी मुख्य रूप से उपस्थित हुई। इसके अलावा महिला मंडली की तरफ से निर्मिला शर्मा, अंजू विग, अनुराधा ढल्ल, किरन मौदगिल, किरन मिश्रा, प्रिया सक्सेना मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इस मौके पर मंदिर कमेटी की तरफ से चेयरमैन उमादत्त शर्मा, प्रधान वेदप्रकाश शर्मा, लालचंद खुराना, ओमप्रकाश गुम्बर, रणधीर विग, तरसेमलाल अग्रवाल, वेदप्रकाश आनंद, राजिंदर शर्मा, परषोत्तम लाल शर्मा, नरेश गोगना, शिवकुमार शर्मा, जीवन शर्मा, महेश शर्मा, हरीश चंद्र शर्मा, रविन्द्र पाठक, सोहनलाल शर्मा आदि लोगों ने अपना सहयोग दिया।

