आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश का यह जिला एक बार सुर्खियों में है। क्योंकि खुफिया रिपोर्ट के आधारी पर गृह मंत्रालय की ओर से जारी 328 आतंकियों की सूची में आजमगढ़ जिले के छह से अधिक संदिग्धों के नाम भी शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटाए जाने पर बौखलाए आतंकी संगठनों द्वारा धमाके की धमकी के बाद खुफिया रिपोर्ट के आधार गृहमंत्रायल ने आजमगढ़ पर नजर रखनी शुरू कर दी है। सरकार से अर्ल्ट घोषित होते ही पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है।
इन संदिग्धों के नाम है शामिल
जारी रिपोर्ट में आजमगढ़ के जिन युवाओं के नाम हैं - उनमें डॉ: शहनवाज, बड़ा साजिद, एहतेशाम बेग, मिर्जा, मोहम्मद खालिद, शादाब, वाशिद बिल्ली आदि शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये सभी संदिग्ध दिल्ली में हुए बाटला हाउस कांड के बाद से ही फरार चल रहे हैं। डीआईजी आमगढ़ परिक्षेत्र मनोज तिवारी के मुताबिक फरार आतंकियों में इंडियान मुजाहिद्दीन, लश्कर-ए-तैयबा, अंसार गजावत, अलसिंहद कश्मीरी सहित अन्य संगठनों के सदस्य हैं।
10 से 15 लाख का है इनाम
बताया जा रहा है कई प्रदेशों की सुरक्षा एजेंसियों की ओर से इन फरार आतंकियों पर 10 से 15 लाख रुपये का इनाम घोषित है। सायमीर थाने की पुलिस इन सभी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। बताया जा रहा है कि जिले के फरार संदिग्ध आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन से जुड़ कर देश विरोधी अभियान में लगे हुए हैं।