कानपुर : पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी करने वाले एक व्यक्ति के 17 वर्षीय बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को इसलिए गोली मारली क्योंकि बाप ने बेटे को दो दिन पहले पढ़ाई के डांट दिया था। मृत किशोर की पहचान कानपुर जिले के गुजैनी निवासी अंशुमान सेंगर के रूप में हुई है। घटना के पता लोगों को तब चला गोविंदर नगर के रतनलाल नगर में घर से कुछ ही दूरी पर झांडि़यों से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहां खून से सनी अंशुमान की लाश पड़ी है और पास ही में रिवाल्वर पड़ी है। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल संबंधित थाने की पुलिस को दी।
बताया जा रहा है कि अंशुमान गोविंद नगर के रतनलाल नगर के हरमिलाप स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। अंशुमान के पिता योगेंद्र सेंगर के मुताबिक शनिवार को स्कूल में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग थी। अंशुमान की मां पूनम सुबह करीब 8 बजे घर से स्कूल के लिए निकलीं थी। उन्होंने अंशुमान को भी स्कूल चलने के लिए कहा था, लेकिन उसने स्कूटी में पेट्रोल भराकर बाद में आने की बात कही थी। लेकिन उन्हें क्या मालूम था उनका बेटा इतना खौफनाक कदम उठा लेगा।
योगेंद्र के मुताबिक उनके दो बेटे हैं। अंशुमान बड़ा था। और छोटा बेटा अंशू 6वीं क्लास में पढ़ता है। अंशुमान के पेपर ठीक नहीं हुए थे। जिसे लेकर वह सुबह से गुमशुम था। गोविंद नगर के थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा ने बताया कि पढ़ाई को लेकर दो दिन पहले अंशुमान के पिता ने उसे डांट दिया था। अंशुमान रिजेल्ट खराब होने को लेकर तनाव में था। इसी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया।
