पीलीभीत: रोंगटे खड़े कर देने वाली एक खबर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से आ रही है। यहां एक कामांध युवक ने दुष्कर्म में असफल होने पर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। इस संबंध में पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हलाकि यह घटना जून की बताई जा रही है, लेकिन महिला के गंभीर रूप से झुलसे होने के करण पुलिस उसका बयान दर्ज नहीं कर पा रही थी। महिला ने दुष्कर्म का आरोप अपने देवर पर लगाया है। उसने बताया कि दुष्कर्म में असफल रहने पर उसके देवर ने उसपर केरोसिन का तेल डाल कर आग लगा दी थी। नेउरिया थाना प्रभारी ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।