लुधियाना:   शिवपुरी रोड स्थित शिवपुरी धर्मशाला में शिवपुरी महिला संकीर्तन मण्डली की तरफ से तीज का त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया गया। जिसमें ठाकुर जी की महिमा का गुणगान किया गया और राधाकृष्ण के सुंदर सुंदर भजन प्रस्तुत किये गये।
उसके बाद ठाकुर जी की आरती करके प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से इलाका पार्षद श्रीमती सुनीता शर्मा उपस्थित हुई। इसके अलावा अनुराधा ढल्ल, कैलाश छावड़ा, निर्मला शर्मा, निर्मल दीदी, निर्मल खन्ना, गीता सिंगला, शकुन्तला वेदी, नीलम गाबा, गोल्डी शर्मा, मोनिका, स्वर्णा सिंगला आदि लोगों ने अपना सहयोग दिया।