प्रयागराज (इलाहाबाद): एक पति की ऐसी धिनौनी करतूत सामने आई है, जिसे सुन कर हर महिला यही कहेगी कि ऐसा पति न मिले तो ही अच्‍छा। यह 
 कलयुगी पति प्रयागराज के थाना पसगवां के गांव कंधारपुर का है जिसने अपनी पत्‍नी को महज एक मोटरसाइकिल के लिए जुए में दांव पर लगा दिया और हार गया। इसके बाद उसने जीतने वाले को पत्नी को सौंप भी दिया।
लेकिन, महिला ने साहस जुटा कर इसका विरोध किया और जुए में जीतने वाले के साथ जाने से मना कर दिया।  इसके बाद वह मायके पहुंची। मायके से बाइक मिलने के भरोसे पर पति ने उसे घर में रख तो लिया, मगर वादा पूरा न होने पर उसे घर से निकाल दिया। बताया जा  महिला गर्भवती है। महिला ने मामले की शिकायत एसडीएम से की है।
उल्‍लेखनीय है कि इस तरह का एक मामला पिछले महीने उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर में भी सामने आया था।  जहां एक जुआरी पति अपनी पत्‍नी को जुए में हार गया था।
 मामले के अनुसार गांव शंकरपुर निवासी प्रकाश ने बेटी की शादी दो साल पहले कंधरापुर के विपिन के साथ की थी। दहेज में बाइक न मिलने से पति नाराज था। इस इच्छा को पूरा करने के लिए कुछ दिन पहले पति ने अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगा दिया और हार गया।